उत्तर प्रदेश

Kamalganj: ग्राम पंचायत करीमगंज में हुआ कोटे का चयन

Admindelhi1
16 May 2025 2:41 PM IST
Kamalganj: ग्राम पंचायत करीमगंज में हुआ कोटे का चयन
x

कमालगंज: थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में कोटा चयन की बैठक हुई। जिसमें तीन लोगों ने कोटा चयन के लिए आवेदन किया था। जिसमें दो लोगों के नामांकन पत्र में उम्र कम होने की वजह से निरस्त कर दिए गए तथा रुचि के नाम कोटे का चयन किया गया।

बताते चलें कि पिछले दिनों दो बार कोटा चयन को लेकर बैठकंे हुईं, लेकिन कोटे का चयन नहीं हो पाया इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी लता गौतम ने काफी मेहनत के बाद कोटे का चयन रुचि जाटव पत्नी विक्रम सिंह के नाम से हो पाया। वहीं संजना नट पत्नी कमलेश कुमार तथा काजल नट पत्नी राजेश कुमार की उम्र कम होने की वजह से पर्चा निरस्त कर दिया गया। इस मौके पर सचिव लक्ष्मी लता गौतम, एडीओ पंचायत विनय चौहान, एडीओ कोऑपरेटिव योगेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी सुरेंद्र सिंह, सचिव प्रदीप यादव, सचिव अमित शुक्ला, बीएमएम प्रदीप कुमार, प्रधान मेराज, फातिमा प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू तथा पुलिस फोर्स सहित तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Next Story