- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kamalganj: मनरेगा...
उत्तर प्रदेश
Kamalganj: मनरेगा कार्य में लापरवाही पर बीस रोजगार सेवको के मानदेय पर रोक
Admindelhi1
13 Jun 2025 3:16 PM IST

x
कमालगंज: मनरेगा में लापरवाही बरतने क़े मामले में बीडीओ ने बीस रोजगार सेवको का मानदेय पर रोक लगा दी है। रोजगार सेवको को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण तलव किया गया है। मनरेगा योजना में काम ना होने तथा ब्लाक की छह ग्राम पंचायत मनरेगा पोर्टल पर शून्य प्रदर्शित हो रही है।
खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद शर्मा ने कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अमानाबाद, भूलनपुर चिरपुरा, फिरोजपुर, शेरपुर सराय, शर्फाबाद, गौसपुर, रूनी चुरसाई, हैदरपुर, भटपुरा,महरूपुर बीजल पंजूखिरिया बेहटा के रोजगार सेवको को नोटिस जारी कर मानदेय पर रोक लगी दी है। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
Tagsकमालगंजमनरेगाकार्यलापरवाहीबीस रोजगारसेवकोमानदेयरोकKamalganjMNREGAworknegligencetwenty employmentservantshonorariumstopजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





