उत्तर प्रदेश

Kamalganj: मक्का की फसल में लगी आग, 7 बीघा में फैला नुकसान

Admindelhi1
27 Jun 2025 7:00 PM IST
Kamalganj: मक्का की फसल में लगी आग, 7 बीघा में फैला नुकसान
x
संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने मक्का की 7 बीघा फसल जली

कमालगंज: संदिग्ध परिस्थतियों में लगी आग से करीब 6-7 बीघा में पकी खड़ी मक्का की फसल जल गयी। पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मीठापुर में किसान राम प्रकाश की लगभग 6-7 बीघा मक्का की फसल पकी खड़ी थी। रामप्रकाश ने बताया कि किसी अज्ञात युवक ने उनकी मक्का की फसल में आग लगा दी। जिससे भुट्टे पूरी तरह से जल गये हैं। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ था।

उन्होंने घटना की सूचना ११२ नंबर पर पुलिस को दी। जिस पर थाना कमालगंज के उप निरीक्षक बलवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि आग लगने का स्ष्पट कारण पता नहीं चल सका है।

Next Story