- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kamalganj: भूमि विवाद...
उत्तर प्रदेश
Kamalganj: भूमि विवाद की दुश्मनी में परिवार पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज
Admindelhi1
22 Oct 2025 3:31 PM IST

x
कमालगंज: थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में जमीनी विवाद का झगड़ा एक बार फिर हिंसक हो गया। गांव निवासी अमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह दरवाजे पर बैठा था, तभी नन्हे, अरुण, अंकुश और जयराम शराब के नशे में वहां पहुंचे और पुरानी जमीनी रंजिश में गालीगलौज करने लगे।
अमन ने त्योहार के मौके पर ऐसा न करने को कहा तो वे धमकाते हुए लौट गए। लेकिन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वही लोग फिर से दरवाजे पर आए और लाठी-डंडों व सरिए से हमला बोल दिया।
मारपीट में अमन, उसका भाई प्रदीप, अनिकेश और पत्नी शोभा घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsकमालगंजभूमि विवाददुश्मनीपरिवारहमलाचारखिलाफमामला दर्जKamalganjland disputeenmityfamilyattackcase registered against fourजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





