उत्तर प्रदेश

Kamalganj: पैसों के लेनदेन में विवाद बढ़ा, चार पर कार्रवाई

Admindelhi1
22 Oct 2025 3:30 PM IST
Kamalganj: पैसों के लेनदेन में विवाद बढ़ा, चार पर कार्रवाई
x

कमालगंज: थाना क्षेत्र के टडौआ गांव में सोमवार की रात पैसे मांगने पर विवाद हिंसा में बदल गया। गांव निवासी अजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब छह माह पूर्व संजीव ने उससे तीन हजार रुपये उधार लिए थे। सोमवार रात जब अजीत ने पैसे लौटाने को कहा तो संजीव, विपिन, रंजीत और सुरजीत भड़क उठे और गालीगलौज करने लगे।

मना करने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे अजीत के शरीर में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

Next Story