- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kamalganj: काली नदी...
Kamalganj: काली नदी में अज्ञात युवक का शव उतराता मिला

कमालगंज: थाना क्षेत्र के ग्राम गगनी स्थित काली नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पर जलने के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में शव 24 से 36 घंटे पूर्व का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गगनी के पास काली नदी में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को काली नदी में उतराता देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान गंगा राम को दी। प्रधान ने खुदागंज चौकी इंचार्ज को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





