उत्तर प्रदेश

Kamalganj: गंगा में नहाते समय युवक डूबा

Admindelhi1
23 Feb 2026 5:08 PM IST
Kamalganj: गंगा में नहाते समय युवक डूबा
x

कमालगंज: थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी संजय हलवाई के 25 वर्षीय पुत्र राहुल की गंगा (Ganga) में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सोमवार दिन में अपने दोस्तों के साथ कमालगंज में गंगा नदी पर बन रहे पुल के समीप नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह नदी के कटान वाले हिस्से के पास स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

मौजूद साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई गई। समाचार लिखे जाने तक राहुल का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश अभियान जारी था।

Next Story