- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कलयुग की पत्नी ने...
उत्तर प्रदेश
कलयुग की पत्नी ने प्रेमी की खातिर सुपारी देकर उजड़वाया था अपना सुहाग, पुलिस ने किया खुलासा
Shantanu Roy
21 Aug 2022 9:43 AM GMT

x
बड़ी खबर
अलीगढ़। कलयुगी पत्नी के द्वारा अपने ही सुहाग को अपने प्रेमी की खातिर 1 लाख की सुपारी देकर मौत के घाट उतरवा दिया ,जिसने भी घटना के बारे में सुना दंग रह गया, मृतक के भाई के द्वारा अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसका पुलिस ने चंद घण्टों में खुलासा कर दिया है। दरअसल, पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव सूरजा कारौली का है जहां पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। हत्यारोपी पत्नी व युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विगत 17 अगस्त को बांस फतेली के समीप रजबहा में एक शव उतराता हुआ मिला था। शव की शिनाख्त गांव सूरजा कारौली निवासी 50 वर्षीय करुआ सिंह के रुप में हुई थी।
घटना के संबंध में करुआ के भाई देवेंद्र सिंह ने भाभी कमलेश व उसके प्रेमी नीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में तीसरे व्यक्ति का नाम भी संज्ञान में आया था। शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपित पत्नी कमलेश व बहन के बेटे जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र गोविंद सिंह निवासी बांस फतेली को बेसवां चौराहे से गिरफ्तार किया था। दोनों बाइक से कहीं भागने की फिराक में थे।
पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि कमलेश उसकी मौसी है। पिछले कई साल से मौसी व मौसा का विवाद चल रहा है। मौसी अपने प्रेमी नीरज पुत्र सुखवीर निवासी सूरजा कारौली के साथ सादाबाद क्षेत्र के गांव बधैना मई में रहती है। मौसा उसे परेशान करता था और कोर्ट में वाद डाल दिया था। 16 अगस्त को मौसी ने इगलास तहसील पर बुलाया। यहां मौसा करुआ भी था। मौसी व उसके प्रेमी ने षडयंत्र रचकर एक लाख रुपये में मौसा की हत्या करने की सुपारी दी थी। 15 हजार रुपये एडवांस दिए थे। तहसील से वह मौसा का पीछा करते हुए गोरई पहुंचा। गोरई में मौसा के साथ शराब पी और उसे बाइक से बांस फतेली रजबहा पर ले गया। मौसा को धक्का देकर रजबहा में फेंक दिया उसके ऊपर कूंदकर डूबोडुबो कर हत्या कर दी। कोतवाली ने बताया कि आरोपित से हत्या में प्रयुक्त बाइक, 10450 रुपये व निशानदेही पर करुआ के कपड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। तीसरा आरोपित प्रेमी नीरज फरार है।
Next Story