उत्तर प्रदेश

कलियुगी पुत्र ने कैंची से वारकर पिता की हत्या की

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 5:30 AM GMT
कलियुगी पुत्र ने कैंची से वारकर पिता की हत्या की
x

कानपुर: अकबरपुर क्षेत्र के आलमचंद्रपुर में नशेबाज बेटे ने मंगलवार रात विवाद के बाद पिता पर कैंची से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता को बचाने में उसका एक बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के आलमचंद्रपुर गांव का विवेक शराब का आदी है। इस बात को लेकर उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात में वह नशे की हालत में घर आया तो पिता अजय कुमार (50) से विवाद हो गया। इससे गुस्साए विवेक ने उन पर कैची से ताबड़तोड हमला कर दिया। इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को बचाने में दूसरा पुत्र अभिषेक भी घायल हो गया। अजय को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां इमरजेंसी डॉक्टर श्री प्रकाश ने मृत घेाषित कर दिया।

पति की मौत से पत्नी सुनीता बेहाल हो गई। अस्पताल से मिले मेमो पर लालपुर चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ सदर एके सिंह ने बताया कि पत्नी सुनीता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।

Next Story