उत्तर प्रदेश

Kairana: न्यायाधीश विकास कुमार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्यभार ग्रहण किया

Admindelhi1
27 Jan 2025 1:54 PM IST
Kairana: न्यायाधीश विकास कुमार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्यभार ग्रहण किया
x
"कैराना में ग्रहण किया कार्यभार"

कैराना: जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने शनिवार को कैराना पहुंचकर जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया गया।

जनपद न्यायाधीश विकास कुमार का स्वागत जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ, महासचिव राजकुमार चौहान और अन्य अधिवक्ताओं द्वारा बुके भेंट करके किया गया। विदित हो कि विगत 31 दिसंबर 2024 को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार के सेवानिवृत्त होने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय रिक्त चल रहा था। नवागत जनपद न्यायाधीश विकास कुमार चित्रकूट जिला न्यायालय से स्थानांतरित होकर कैराना पहुंचे हैं।

Next Story