उत्तर प्रदेश

Kaimganj: व्यापारियों ने सेवा दिवस के रुप में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Admindelhi1
11 Jun 2025 3:13 PM IST
Kaimganj: व्यापारियों ने सेवा दिवस के रुप में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
x
"मिथलेश अग्रवाल के जन्मदिन पर केक काटकर दी बधाई"

कायमगंज: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कायमगंज इकाई ने जन्मदिन पर नवीन मंडी समिति में सैकड़ों व्यापारियों, किसानों एवं पल्लेदारों को शरबत वितरण करके एवं श्री भगवती गौशाला कायमगंज में गायों को तरबूज खिलाकर मनाया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना की।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राठौर एवं विधानसभा महामंत्री महेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष रवि राठौर, तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, युवा जिला महामंत्री प्रियंक अग्रवाल, अनाज कमेटी के अध्यक्ष रजनेश यादव, मनोज गुप्ता, राधेश्याम कौशल प्रचार मंत्री, नगर मंत्री मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश दिवाकर, आलोक गुप्ता, पंछी यादव, अतुल शाक्य, युवा तहसील महामंत्री प्रवीण यादव सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कायमगंज द्वारा प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ0 मिथलेश अग्रवाल का जन्मदिन उनके निवास पर केक काटकर मनाया। साथ ही उनको शाल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, रोहित गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, अभिषेक महेश्वरी, संतोष चौहान, अंकित मित्तल, शंकर दयाल शर्मा, उमेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे’

Next Story