उत्तर प्रदेश

Kaimganj: चकरोड की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Admindelhi1
11 Jun 2025 3:15 PM IST
Kaimganj: चकरोड की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
x

कायमगंज: चकरोड की पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी सपाह निवासी राजपाल का गांव के ही श्रीकृष्णपाल से चकरोड की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कश्यप चकरोड की पैमाइश कर रहे थे। उसी समय दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें प्रथम पक्ष राजपाल, शीलेंद्र, हरिनंदन, विश्राम व द्वितीय पक्ष से श्रीकृष्ण पल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी।

श्रीकृष्ण पाल की तहरीर पर हरिनंदन, धर्मेंद्र, राजपाल एलऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।

Next Story