- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaimganj; मूसलाधार...

कायमगंज: तेज बारिश होने से कोतवाली परिसर में जलभराव हो गया। जिससे फरियादियों व पुलिसकर्मियों को निकलने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की।
बताते चलें कि रविवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया था। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। वहीं सोमवार को सुबह मूसलाधार वारिश हुई। जिससे सडक़ें तालाब नजर आयीं। लोगों को निकलने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। नगर के मोहल्ला नोनियमगंज में एक गोदाम की दीवाल भी पानी के चलते गिर गयी। नगर के मोहल्ला बागिया मंगूलाल में 11 हजार की हाईटेशन लाइन का पोल भरभराकर शेष नरायण की दीवाल पर गिर पड़ा।
जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गयी। विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर पोल को हटाया। वहीं सडक़ों पर पानी भरने से लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ा।





