उत्तर प्रदेश

Kaimganj: नायब तहसीलदार ने भाजपा सभासद के साथ की अभद्रता

Admindelhi1
5 Jun 2025 3:54 PM IST
Kaimganj: नायब तहसीलदार ने भाजपा सभासद के साथ की अभद्रता
x

कायमगंज: कम्पिल थाना क्षेत्र नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी सुनीता देवी पत्नी शिवपाल के घर प्रधानमंत्री आवास की जांच करने नायब तहसीलदार सृजन कुमार अन्य अधिकारियों के साथ गये थेे। वार्ड सभासद भाजपा नेता सत्यवीर माथुर भी महिला सुमीता देवी के घर गये थे। सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानकारी करने के दौरान अचानक नायब तहसीलदार सृजन कुमार भडक़ गये। थप्पड़ दिखाकर भाजापा सभासद के साथ अभद्रता की। बाद में एक भाजपा नेता के आग्रह पर मामला शांत हुआ।

घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला सुनीता देवी जांच करने आये अधिकारी के द्वारा सभासद के साथ अभद्रता की बात कह रही है। अधिकारी द्वारा सभासद के साथ शरीर में मारते-मारते भूसा भर देने की धमकी दे रहे है। वही पीडि़त सभासद भी नायब तहसीलदार द्वारा अभद्रता किये जाने की जानकारी दे रहा है। पीडि़त सभासद ने भाजपा नेताओं से नायब तहसीलदार की शिकायत की है। हालांकि समृद्धि न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नायब तहसीलदार का पक्ष रखने के लिए दो बार फोन किया गया। मगर कॉल रिसीव नहीं हो सकी। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया अधिकारियों पर ऐसे आरोप पहले भी कई बार लग चुके है। जो जांच मे निराधार पाए गये। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।

Next Story