उत्तर प्रदेश

Kaimganj: भाई की हत्या के मामले में हत्याभियुक्त और उसका साथी गिरफ्तार

Admindelhi1
25 April 2025 4:15 PM IST
Kaimganj: भाई की हत्या के मामले में हत्याभियुक्त और उसका साथी गिरफ्तार
x

कायमगंज: कोतवाली क्षेत्र के गाँव शिवरई मठ निवासी राज मिस्त्री रक्षपाल पुत्र रामदीन की दिनांक 6 अप्रैल 2025 को उसके सगे भाई ब्रजराम ने अपने पड़ोसी सुखराम उर्फ डब्बे के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और गांव के भारत व उसकी पत्नी व एक अज्ञात के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था उसके भाई ने भारत के यहाँ लैट्रीन बनाने का कार्य किया था। जिसकी मजदूरी के पैसे माँगने पर उक्त लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। विवेचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र, उप निरीक्षक सुरजीत यादव, उपनिरीक्षक शमीमुद्दीन, कांस्टेबिल राजेश शर्मा, कांस्टेबिल सिद्धु, कांस्टेबिल मोहित ने भाई की हत्या करने वाले आरोपी ब्रजराम व उसके पड़ोसी सुखराम को ग्राम लुधैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई रस्सी भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियो का मेडीकल परीक्षण करवाकर जेल भिजवाया।

Next Story