- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaimganj: निजी अस्पताल...
Kaimganj: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

कायमगंज: प्रसूता का प्रसव कराने सीएचसी पहुंचे परिजनों को गुमराह कर महिला दलाल एक निजी अस्पताल में ले गयी। जहां 25 हजार रुपये जमा कराकर महिला का आपरेशन किया गया। इस दौरान बिजली चली जाने पर मृत बच्चा पैदा हुआ। प्रसूता के अधिक ब्लीडिंग होने पर उसकी हालत बिगड़ गयी। चिकित्सक निजी वाहन से उसे लेकर फर्रुखाबाद के एक मसेनी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां गेट पर ही चिकित्सक ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन दोनों के शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और शव रखकर जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व चिकित्सा प्रभारी शोभित ने अस्पताल को फिलहाल सील कर दिया है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारी मौके से फरार हो गये।जानकारी केे अनुसार कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव बरखेड़ा निवासी राखी कठेरिया उम्र 28 वर्षीय पत्नी ब्रजकिशोर के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर आये। जहाँ खड़ी महिला दलाल ने अस्पताल के पीछे बने पूर्व एएनएम नारायन देवी के घर लेकर पहुॅचे। जहाँ उन्होंने पति ब्रजकिशोर से नार्मल डिलीवरी करने की बात कहकर 25 हजार रूपए जमा करवाकर एक घन्टे के बाद नारायन देवी ने अपने बेटे को साथ भिजवाकर न्यू परी हॉस्पीटल पुलगलिब के निकट भर्ती कराया। जहॉ आपरेशन के दौरान ओटी की बिजली चली गई। उसके बाद मासूम बच्चे को मृत अवस्था में पैदा किया।
उसके बाद हॉस्पीटल के डाक्टर प्राइवेट फोर व्हीलर द्वारा राखी के खून चढ़ाने की बात कहकर फर्रुखाबाद न्यू मसेनी हॉस्पीटल लेकर पहुॅचे। जहां बाहर गेट पर ही डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद प्राइवेट एम्बुलेन्स द्वारा कायमगंज परी हॉस्पीटल के गेट पर जच्चा बच्चा का शव रखकर जमकर हंगामा काटा और परी हॉस्पीटल के डाक्टर पुष्पेन्द्र पर लापरवाही से आपरेशन कर जच्चा बच्चा की मौत का जिम्मेदार बताते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची डायल112 पुलिस ने परी हॉस्पीटल मे पहुॅचकर जाँच पड़ताल कर उपनिरीक्षक बलवीर, कॉस्टेबिल विनीत कुमार ने पहुंचकर जांच की। जच्चा बच्चा की मौत की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अवनींद्र कुमार के निर्देश पर चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य अपनी टीम के साथ पहुँचकर ओटी सीज की। समाचार लिखे जाने तक हॉस्पीटल का स्टाप मौके से फरार हो गया।





