- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaimganj: आठ सूत्रीय...
Kaimganj: आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कायमगंज: भारतीय किसान यूनियन भानु ने जनसमस्याओं को लेकर तहसील कायमगंज में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि कम्पिल अटेना घाट से ढाई घाट तक गंगा नदी का बांध निर्माण किया जावे, जिससे किसानों की लाखों बीघा जमीन की बाढ़ से फसलों का नुकसान होने से बचाया जावे, जनपद में प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें चल रही हैं निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए इन पर शिकंजा कसा जावे।
यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के तहत की जानी चाहिए, गांव भगौतीपुर तहसील कायमगंज में नॉन जेड जमीन पर गाटा संख्या 114 रकवा 0.097 हेक्टेयर व गाटा संख्या 96 रकबा 0ण्056 हे0 पर श्रीकृष्ण गौतम पुत्र बनवारीलालए सुदामादेवी पत्नी इतवारीलाल व सतीशचंद्र पुत्र गेंदनलाल निवासी गांव भगौतीपुर आदि उक्त जमीन पर गुंडागर्दी, दबंगई, नेतागीरी के बल पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिसका अवैध कब्जा हटवाना अति आवश्यक है। जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 5 करोड़ से अधिक है।
गांव के किनारे सडक़ पुख्ता में दर्ज है जिसको उपजिला मजिस्ट्रेट अवैध कब्जा हटवाना नहीं चाहते हैं अवैध कब्जा हटवाया जावे व संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जावे, जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त है इसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच कर कर विधिक कार्यवाही की जावे, बंटवारा या धारा 116 के अंतर्गत फाइलों की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद फाइनल आदेश पर उपजिलाधिकारी का पेशकार फाइलों को महीनों तक अटकाए रखता है। उपजिलाधिकारी पेशकार के कृत्य की जांच कराई जावे व दंडात्मक कार्यवाही की जावे, गांव भाटासा तहसील कायमगंज के गांव की नहर की पुलिया वर्षों से सकरी टूटी है आवागमन में गांव के लोगों को दिक्कत होती है। वाहन गांव में नहीं जा सकता पुलिया का चौड़ी करवाना अति आवश्यक है। गांव भटासा तहसील कायमगंज होम्योपैथिक, एलोपैथिक राजकीय अस्पताल डॉक्टर मरीजों को बैठने के लिए ठीक से बिल्डिंग नहीं है बिल्डिंग निर्माण कराया जावे, कस्बा कायमगंज में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है।
रोस्टर के अनुसार सप्लाई दी जावे आदि सहित आठ मांगें शामिल हैं। उपरोक्त वर्णित मांगों को जनहित में तत्काल हल कराया जावे अन्यथा की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तहसील कायमगंज में होगा। जिसके लिए उपजिलाधिकारी व जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे। इस मौके पर गोपाल तिवारी प्रदेश महासचिव, मुन्नालाल सक्सेना जिला प्रभारी, प्रताप सिंह गंगवार,विनीत सक्सेना, रामलाल गुप्ता, रामवीर, बिंदु सिंह गंगवार, महिपाल सिंह, अनुज सक्सेना, सुमन सक्सेना, श्योराज शाक्य, रणधीर गंगवार, वीरेंद्र आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।





