- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaimganj: अवैध खनन पर...
उत्तर प्रदेश
Kaimganj: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और डंपर जब्त
Admindelhi1
3 July 2025 2:03 PM IST

x
कायमगंज: ग्राम सोतेपुर हाजियापुर, तहसील कायमगंज में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। खनन अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदे दो डंपरों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को मिट्टी समेत थाना कायमगंज की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई से शासन को लगभग 2,50,000 रूपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।
खनन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई का प्रमाण है, जिससे भविष्य में अवैध खनन माफियाओं को हतोत्साहित किया जा सकेगा।
Tagsकायमगंजअवैध खननबड़ी कार्रवाईजेसीबीडंपरजब्तKaimganjillegal miningbig actionJCBdumperseizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





