उत्तर प्रदेश

Kaimganj: श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने तंबाकू गोदामों में छापामारी की

Admindelhi1
1 Jun 2025 1:11 PM IST
Kaimganj: श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने तंबाकू गोदामों में छापामारी की
x
कई किशोरों को पकड़ा

कायमगंज: तम्बाकू निषेध दिवस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार प्रथम व अनिल कुमार द्वितीय की टीमों ने एएसटी हरिनंदन ओझा के साथ तंबाकू गोदामों में छापामारी की। टीमों ने गोदामों में तंबाकू की पुडिय़ा भरते हुए कई छोटे बच्चों को देखा। पुलिस को देखकर बच्चे भाग खड़े हुए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने ट्रांसपोर्ट चौराहे पर स्थित अमर सिंह की गोदाम में मेंहदीबाग निवासी 17 वर्षीय किशोर को काम करते पाया। वहीं जेएम टुबैको की गोदाम में जैसे ही टीम पहुंची वहां तंबाकू की पुडिय़ां भर रहे बच्चे भाग खड़े हुए। टीम ने चिलौली निवासी 17 वर्षीय बालिका को तथा ट्रांसपोर्ट चौराहे पर स्थित हरिश्चंद अग्रवाल की गोदाम से 15 व 17 वर्षीय दो बच्चों को पकड़ा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तंबाकू गोदामों में नाबालिग बच्चों के काम करने की सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया है।

Next Story