उत्तर प्रदेश

Kaimganj: संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू की गोदाम में लगी आग

Admindelhi1
15 May 2025 4:19 PM IST
Kaimganj: संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू की गोदाम में लगी आग
x
हजारों का नुकसान

कायमगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू गोदाम में आग लग गयी। जिससे हजारों रुपये की तम्बाकू जल गयी। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लोहाई निवासी व्यापारी नेता अमित सेठ के पुत्र ऋषभ सेठ की तम्बाकू की गोदाम नगर से सटे गांव कलाखेल में स्थित है। जहां मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालत में आग लग गई। गोदाम में तम्बाकू का काफी माल रखा था। आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की ऊँची-ऊँची लपटें उठती देखीं, तो वह घरों से बाहर आये और उक्त गोदाम वालों को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता अमित सेठ व ऋषभ सेठ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी और आसपास के लोगों की सहायता लेकर आग बुझाने में लग गए। टीन शेड में रखी तम्बाकू की बोरिया धू-धूकर जल रही थीं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने और आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग लगने से व्यापारी नेता का काफी नुकसान हुआ है।

Next Story