उत्तर प्रदेश

Kaimganj: ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की भिड़ंत, महिला को गंभीर चोटें

Admindelhi1
4 April 2025 12:18 PM IST
Kaimganj: ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की भिड़ंत, महिला को गंभीर चोटें
x
"हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर"

कायमगंज: ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की भिड़ंत में महिला घायल हो गयी। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव पितौरा निवासी जुबैदा पत्नी परवेज बीते दिन अपनी रिश्तेदारी में पितौरा आई थी। वहाँ से वापस घर लौटने के लिए वह सलमान कोल्ड स्टोर पितौरा से ई-रिक्शा पर सवार होकर पुलगलिब पुलिया के लिए आ रही थी। कुछ ही दूरी पर पहुँचते ही ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़न्त हो गई। जिससे उसमें बैठी सवारी जुबैदा गम्भीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Next Story