उत्तर प्रदेश

Kaimganj: शादी से 24 घंटे पहले दुल्हन का यू-टर्न

Admindelhi1
17 May 2025 3:18 PM IST
Kaimganj: शादी से 24 घंटे पहले दुल्हन का यू-टर्न
x
घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी

कायमगंज: बारात आने से एक दिन पूर्व युवती ने शादी करने से मना कर दिया और बीमारी का बहाना बनाकर सीएचसी में भर्ती हो गयी। जिससे लडक़े पक्ष के लोग अपना आपा खो बैठे और अपनी बदनामी का हवाला देते हुए अस्पताल पहुंचकर काफी खरीखोटी सुनाईं। साथ ही कहा कि वह कल बारात अवश्य लेकर आयेगा चाहे कुछ भी हो जाये। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव अहमदगंज निवासी दिवारी लाल की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता बेटी कुमकुम को लेकर जनपद इलाहाबाद के ग्राम खागा में रहने लगी थी। इस दौरान सुनीता पागल हो गयी। जिस पर उसकी बड़ी बहन रतना जो कि कायमगंज में ब्याही है वह कुमकुम को छह माह पूर्व अपने साथ बुला लायी थी। यहां पर उसने कुमकुम का विवाह आन्शू पुत्र अरविन्द निवासी कुँवरपुर जैथरा जनपद एटा के साथ तय कर दिया था। उसकी १७ मई को बारात आनी है। लडक़े पक्ष की ओर से शादी के कार्ड आदि बांटे जा चुके हैं। अचानक एक दिन पहले यानि १६ मई को कुमकुम ने शादी करने सेेे इन्कार कर दिया और बड़ी बहन से कहा कि यदि उसकी शादी की गयी, तो वह जहर खाकर जान दे देगी। साथ ही कहा कि उसकी तबियत खराब है।

जिस पर बहन उसे सीएचसी लेकर पहुंची। सीएचसी से बड़ी बहन रतना ने लडक़े वालों को कल बारात लाने से इन्कार कर दिया। जिससे गुस्साया अरविन्द सीएचसी जा पहुंचा और खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि उसके कार्ड आदि बंट चुके हैं और सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यदि शादी नहीं हुई, तो उसकी बेइज्जती हो जायेगी। साथ ही कहा कि वह बारात लेकर अवश्य आयेगा चाहे कुछ भी हो जाये। वहीं चर्चा के अनुसार कुमकुम का पड़ोसी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते उसने शादी से इन्कार किया है।

Next Story