उत्तर प्रदेश

Kaimganj: फांसी के फंदे पर झूलती महिला का शव मिला, परिजनों में कोहराम

Admindelhi1
12 Jun 2025 9:06 AM IST
Kaimganj: फांसी के फंदे पर झूलती महिला का शव मिला, परिजनों में कोहराम
x
ससुरालीजन दाह संस्कार कर घर से हुए फरार

कायमगंज: महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुरालीजनों ने आनन-फानन में शव को उतारकर उसका दाह संस्कार कर दिया और घर से फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया तथा पुलिस को ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव चौखडिय़ा निवासी कामिनी उम्र 20 वर्षीय पत्नी अभिषेक कुमार का शव घर के कमरे में साड़ी से लटकता देख कामिनी की सास सुदामा देवी व ससुर तालेवर ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर सिनौली घाट पर दाह संस्कार कर दिया। बेटी कामिनी की मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रघुवीर ने अपनी बेटी की ससुराल पहुँचकर देखा तो परिजन घर से गायब हो गये थे। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर कुआँखेड़ा पुलिस को सूचना देकर बुलाया/। पुलिस ने जाँच पड़ताल की, लेकिन ससुराल में कोई नहीं मिला। पिता रघुवीर निवासी जटपुरा थान अमृतपुर ने जमकर हंगामा काटा और थाने पहुंचकर बेटी के ससुरालीजनों की शीघ्र गिरफ्तारी कराये जाने की मांग की।

Next Story