- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaimganj: रोडवेज बस की...

कायमगंज: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गाँव पसियापुर निवासी जितेन्द्र बहेलिया उम्र 32 वर्षीय पुत्र लाल सिंह जो की विद्युत वितरण शमशाबाद में संविदा लाइन हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह बीते ३१ मई को अपनी बहन रुकमनी पत्नी कल्लू निवासी मदारमई कुरावली जनपद मैनपुरी गया था। वहाँ से अपनी बहन को साथ लेकर खाटू श्याम गया। खाटू श्याम से वापस लौटकर आया और आते ही उसने अपनी बहन रुकमनी को उसकी ससुराल छोडक़र बाइक द्वारा वापस अपने घर के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग ग्राम पपड़ी थाना कायमगंज के निकट पहुँचा, तभी रोडवेज बस ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार लाइन मैन हेल्पर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एम्बुलेन्स द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ डाक्टर अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में पहुँचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की माँ द्रोपदी देवी सहित पत्नी आरती, दो बच्चे आरोही, आरभ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जितेन्द्र दो वर्ष पहले विद्युत विभाग में लाइनमैन हेल्पर के पद पर लगा था। तीन भाईयों में सबसे बड़े अशोक, बहोरन में सबसे छोटा मृतक जितेन्द्र था।





