उत्तर प्रदेश

जुबली, जीजीआईसी बने चैंपियन,चौक स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता

Harrison
23 Sept 2023 2:38 PM IST
जुबली, जीजीआईसी बने चैंपियन,चौक स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता
x
उत्तरप्रदेश | जुबली इंटर कॉलेज ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के तत्वावधान में चौक स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब जीत लिया. दूसरी ओर बालिकाओं में जीजीआईसी गोमतीनगर की टीम विजेता रही.
अंडर-19 बालक वर्ग में जुबली इंटर कॉलेज कॉलेज ने क्रिश्चियन कॉलेज को हराया. अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जीजीआईसी गोमती नगर ने जनता गर्ल्स इंटर कालेज को मात दी. इस प्रतियोगिता का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन प्रकाश मसीह ने किया. प्रतियोगिता के उन्नाव में होने वाली मंडलीय विद्यालयी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ टीम घोषित की गई.
अंडर-19 बालक प्रतीक कुमार (नेशनल कॉलेज), शिवम जोशी (जनता इंटर कॉलेज), हिमांशु शुक्ला (केकेसी), बिशु पाण्डे (लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज), ऋषभ देव (अतिरिक्त).
अंडर-19 बालिका प्रियंका गौतम, आध्या सेठ (नेशनल इंटर कॉलेज), शिल्पा सोनी, रितिका गुप्ता (जीजीआईसी गोमती नगर).
अंडर-14 बालक अंश शर्मा (अमीनाबाद इंटर कॉलेज), नोयखा राय (बाल सदन), शबी, विकास (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज).
अंडर-14 बालिका मंशा राय (नेशनल इंटर कॉलेज कॉलेज), अंशिका दुबे, अर्पिता तिवारी, अंजली शर्मा (जीजीआईसी गोमती नगर)
Next Story