- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अपर आयुक्त से मिलकर...
उत्तर प्रदेश
अपर आयुक्त से मिलकर पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन, प्रदेश में हो रहे पत्रकारों का उत्पीड़न हो बन्द
Rani Sahu
15 Sep 2022 7:07 AM GMT

x
संवाददाता- हिमांशु शर्मा
उत्तर प्रदेश के मऊ में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे के आह्वाहन पर मऊ एवं आजमगढ़ के पत्रकार साथियों ने मंडलायुक्त एवं अपर आयुक्त आज़मगढ़ से मिलकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन उनको सौंपा। आल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन से जुड़े पत्रकारों की मांग थी कि प्रदेश में हो रहे पत्रकारों का उत्पीड़न बंद और किसी भी पत्रकार को फर्जी मुकदमें में न फसाया जाए।
इस दौरान आल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों का उत्पीड़न चरम सीमा तक पहुंच गया है यहां तक की जब पत्रकार किसी भी अधिकारी की अगर निगेटिव ख़बर बनाता है तो ये अधिकारी पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करतें हैं यही हाल पुलिस विभाग का है अगर पुलिस विभाग के खिलाफ कोई खबर छाप दिया जाए या किसी चैनल पर चल जाए तो वह पत्रकार पुलिस का भी कोप भाजन का शिकार बनता है। जिसको लेकर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर मांग किया है कि प्रशासन द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न जल्द बंद किया जाए।
इस दौरान भारी संख्या में आज़मगढ़ एवं मऊ जिले के पत्रकार मौजूद रहे , जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री हिमांशु शर्मा, मऊ के जिला अध्यक्ष नवरत्न शर्मा, आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष रजत , प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग राय, मऊ जिले के संरक्षक हसनैन आज़मी, विपिन दुबे, रविकांत दुबे संजय यादव, आमीन, अभिषेक सिंह, नन्हे सिंह, बृजेश सिंह, विश्वजीत सिंह शामिल रहे।
Next Story