उत्तर प्रदेश

यूपी में पत्रकार को मारी गोली

Rani Sahu
25 Jun 2023 8:56 AM GMT
यूपी में पत्रकार को मारी गोली
x
उन्नाव (आईएएनएस)। शनिवार देर रात उन्नाव जिले में 25 वर्षीय एक स्थानीय पत्रकार को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पीडी नगर निवासी मन्नू अवस्थी को कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
Next Story