उत्तर प्रदेश

जॉब अलर्ट: इंटर्नशिप का शानदार मौका

jantaserishta.com
26 April 2022 8:47 AM IST
जॉब अलर्ट: इंटर्नशिप का शानदार मौका
x

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पार्टी अपने साथ युवाओं को जोड़ने जा रही है. पार्टी की ओर से 'सारथी' प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया है. इस संबंध में जयंत चौधरी के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डाला गया है जिसमें लिखा गया है कि RLD आपको सारथी प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए आमंत्रित करती है. इस प्रोजेक्ट में चयनीत उम्मीदवार को राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

इन पोस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई
- मीडिया एंड पीआर
- कॉन्सिट्वेंसी ऑपरेशंस
- सोशल मीडिया मैनेजमेंट
- रिसर्च एनालिसिस
- ऑफिस मैनेजमेंट
- लोक संपर्क ऐप
- कंटेंट राइटिंग
- पब्लिक पॉलिसी
- कॉन्सिट्वेंसी डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए योग्यता
- उम्र- 30 साल से कम
- क्वलिफिकेशन- ग्रेजुएशन
- ड्यूरेशन- 6 महीने
उम्मीदवारों में ये स्किल्स होने चाहिए
- कंम्प्यूटर में दक्ष
- संवाद करने की मजबूत क्षमता
- हिंदी और अंग्रेजी में कमांड
पार्टी की ओर से बताया गया है कि चयनित 'सारथी' को ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही कहा गया है कि पार्टी के साथ सिर्फ उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवार ही जुड़ सकते हैं. किसी भी जानकारी के लिए नंबर 9711241756 जारी किया गया है. साथ ही इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए [email protected] पर भी संपर्क कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story