- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धार्मिक स्थल सम्मेद...
उत्तर प्रदेश
धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित ना करें झारखंड सरकारः जैन समाज
Admin4
9 Dec 2022 12:39 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि सम्मेद शिखर झारखंड में पड़ता है इसको मोक्ष भूमि कहते हैं वहीं से आत्मा से परमात्मा बनने का रास्ता है। सम्मेद शिखर जैन समाज में सर्वोपरि स्थान है। सम्मेद शिखर पर हर वर्ष लाखों-करोड़ों व्यक्ति यात्रा के लिए आते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेद शिखर को सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप में घोषित कर दिया है जिसका सीधा असर उनके संस्कृति पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि सम्मेद शिखर को जैनियों का एक धार्मिक स्थल है। जिससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है उनका मत है कि सम्मेद शिखर पर यात्रा करते हुए वहां पर जल भी ग्रहण नहीं कर सकते। समाज के लोगों का मत है कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने की वजह से वहां की सांस्कृतिक धरोहर खतरे में है। वहां पर कपल हाथ में हाथ डालकर घूमते हुए नजर आते हैं और कोल्ड ड्रिंक व जलपान ग्रहण करते हुए भी नजर आते हैं। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुहार लगाते हुए कहा कि सम्मेद शिखर के पर्यटन स्थल का दर्जा ना दिया जाए। उन्होंने जो घोषणा पर्यटन स्थल के लिए की है उसे सरकार वापस ले और सम्मेद शिखर को पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करें।

Admin4
Next Story