उत्तर प्रदेश

Jhansi: विंग्स संगठन ने आयोजित किया सफल रक्तदान शिविर, 35वीं कड़ी पूरी

Admindelhi1
26 Jun 2025 7:11 PM IST
Jhansi: विंग्स संगठन ने आयोजित किया सफल रक्तदान शिविर, 35वीं कड़ी पूरी
x
विंग्स जीवन की एक नई उड़ान द्वारा 35वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

झाँसी: समाजसेवा में समर्पित संस्था विंग्स जीवन की एक नई उड़ान ने अपना 35वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज भारतीय स्टेट बैंक, (मुख्य शाखा, झाँसी) के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया।

इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं ज़रूरतमंदों को जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराना रहा। कैंप में विंग्स संस्था के स्वयंसेवकों, SBI स्टाफ एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

सभी रक्तदाताओं को विंग्स संस्था द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

रक्त संग्रहण हेतु सरकारी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर SBI के वरिष्ठ अधिकारियों"

श्री सुबोध कुमार गोपे (उप महाप्रबंधक) एवं श्री अब्बू हसन अंसारी (क्षेत्रीय प्रबंधक) को विंग्स संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विंग्स टीम से पूजा यादव, शिवम शर्मा, उज्जवल गुप्ता, प्रज्ञा एवं अफ़ज़ल खान वहीं SBI की ओर से

अनिमा, विपिन एवं सतीश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्था के संस्थापक अंकित साहू ने कहा:

“रक्तदान केवल दान नहीं, यह जीवनदान है। Wings के 35वें शिविर को SBI जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ मिलकर सफल बनाना गर्व की बात है। हम सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के आभारी हैं।”

Next Story