उत्तर प्रदेश

Jhansi: खेत में आग लगने से होने वाले नुकसान की जानकारी वैज्ञानिक देंगे

Admindelhi1
8 Nov 2024 10:51 AM IST
Jhansi: खेत में आग लगने से होने वाले नुकसान की जानकारी वैज्ञानिक देंगे
x
वैज्ञानिकों ने बताया कैसे करें अपने खेतों का बचाव

झाँसी: किसानों की आय में इजाफा के साथ ही किसानों को खेत में आग लगने से होने वाले नुकसान की जानकारी वैज्ञानिक देंगे. वैज्ञानिक संवाद में आधुनिक खेती के गुर सिखाए जाएंगे. आधुनिक यंत्रों का उपयोग करते हुए कम मेहनत में अधिक कमाई बताई जाएगी.

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी- 2024, जनपद स्तरीय किसान मेला (तिलहन एवं मक्का) जनपद स्तरीय जागरुकता अभियान का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे होना है. पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार, में आयोजित गोष्ठी में कृषकों को एक ही स्थान पर समस्त विभागों की जानकारी दी जाएगी.

उनकी समस्याओं का समाधान वैज्ञानिकों से संवाद कराते हुये किया जाएगा. जनपद के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गोष्ठी में प्रतिभाग करने बुलाया गया. गोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती के अतिरिक्त खेत में फसल अवशेष में आग लगाने पर होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से कम लागत में फसल से कैसे अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जाए विषय में आधुनिक खेती और आधुनिक यंत्रों का उपयोग करते हुए कैसी खेती किसानी की जाए की भी जानकारी दी जाएगी.

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषक उत्पादक संगठन द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिसमें उनके द्वारा उत्पाद की जानकारी तथा विभागों द्वारा किसानों के हित लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

Next Story