उत्तर प्रदेश

Jhansi: सिपाही और भाई के झगड़े में फंसी पुलिस, दोनों ने बरसा दी गोलियां

Sanjna Verma
14 Jun 2024 11:19 AM GMT
Jhansi: सिपाही और भाई के झगड़े में फंसी पुलिस, दोनों ने बरसा दी गोलियां
x
Jhansi झांसी : झांसी में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस खुद फंस गई। दोनों भाई के बीच पहले झगड़ा हुआ लेकिन पुलिस के पहुंचने पर दोनों एक हो गए और हमला कर दिया। बजरंग colony में सिपाही और उसके भाई के बीच संपत्ति विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर दोनों ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी और पीआरवी गाड़ी में आग लगा दी। जवानों की सूचना पर पहुंची फोर्स ने सिपाही को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके भाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में
गोली
लगी है।
नवाब थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी निवासी योगेंद्र महोबा में सिपाही के पद पर तैनात है। बजरंग colony में भाई सुरेंद्र से संपत्ति को लेकर उसका विवाद हो गया। मकान को लेकर दोनों भाईयों के बीच में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना डायल 112 को मिलने पर पीआरबी जवान मौके पर पहुंचे। पीआरवी को देख दोनों भाइयों ने एक होकर पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया। लाइसेंसी रायफल से दोनों ने फायरिंग कर दी। छत से पुलिस वालों पर गोलियां बरसाने लगे। जैसे ही पुलिस वाले वहां से भागने लगे तो उनकी गाड़ी भी फूंक दी।
पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने पीआरवी गाड़ी में आग भी लगा दी। पीआरवी जवानों की सूचना पर पुलिस अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही योगेंद्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई सुरेंद्र पुलिस की पकड़ में नहीं आया और वहां से भाग गया। फोर्स सुरेंद्र को पकड़ने के लिए भागी। भागे दूसरे भाई सुरेंद्र को फोर्स ने मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में घेर लिया। सुरेंद्र ने फिर पुलिस पर फायरिंग की। इसी के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी। सुरेंद्र के पैर में गोली लगने के बाद सुरेंद्र को पकड़ लिया। police मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story