उत्तर प्रदेश

Jhansi: पुलिस व एसटीएफ की टीम ने 38 लाख के 127 किलोग्राम गाँजे सहित 2 लोगो को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
17 Jun 2024 3:46 PM IST
Jhansi: पुलिस व एसटीएफ की टीम ने 38 लाख के 127 किलोग्राम गाँजे सहित 2 लोगो को गिरफ्तार किया
x
साथ ही उनके पास से घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार UP 85- CB 5203 भी बरामद की।

बबीना: Babina Police and STF Lucknow की टीम ने 127 किलो गांजे के साथ झाँसी-सागर हाइवे पर ग्राम रसोई के निकट 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार UP 85- CB 5203 भी बरामद की। गिरफ्तार युवकों के नाम जितेन्द्र उर्फ लक्की पुत्र पदम सिंह निवासी अजीत पट्टी ग्राम मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष व आकाश पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम नगलागरू थाना मगोर्रा तहसील गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। गांजे की कीमत करीब 38 लाख आँकी गइ है। आरोपियों के खिलाफ थाना बबीना पर मु0अ0सं0 223/24 धारा 8/20/25/60 NDPS एक्ट में केस पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एसटीएफ़ लखनऊ टीम में वीरेन्द्र यादव प्रभारी, नीरज कुमार मिश्रा, अवधेश यादव के साथ बबीना पुलिस के अरूण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष बबीना, कुलदीप पवार, सुनील कुमार त्रिपाठी, अरविन्द कुमार, हिमांशु यादव थाना बबीना आदि मौजूद रहे।

Next Story