उत्तर प्रदेश

Jhansi: स्कूली बस की चपेट में आने से नर्सरी की छात्रा की हुई मौत

Admindelhi1
29 July 2024 1:58 PM IST
Jhansi: स्कूली बस की चपेट में आने से नर्सरी की छात्रा की हुई मौत
x
स्कूल बस को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

झाँसी: क्षेत्र के चिकनी गांव में स्कूल से घर छोड़ने गई स्कूली बस की चपेट में आने से नर्सरी की पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. कैंपियरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं स्कूल बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

कैंपियरगंज क्षेत्र के धर्मपुर गांव के दौलतनगर में आरएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चिकनी गांव के अखिलेश यादव की पुत्री सौम्या नर्सरी में पढ़ती थी. की सुबह सौम्या स्कूल आयी थी. दोपहर में दो बजे छुट्टी होने पर स्कूल की बस उसे घर छोड़ने गयी थी. गांव पहुंचने पर बच्ची घर जाने के लिए बस से उतरी. इसी दौरान बस चलने पर वह उसकी चपेट में आ गई. हादसे में घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया.

Next Story