उत्तर प्रदेश

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, शिशु वार्ड में भीषण आग

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 7:45 AM IST
Jhansi News:  मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, शिशु वार्ड में भीषण आग
x
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से 10 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है. वहीं, इस दुखद घटना के बाद कर्मचारियों ने पूरे मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी है| आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है|
बच्चों के वार्ड में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. इधर, सूचना मिलने के बाद शासन और प्रशासन के अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं. लगातार बच्चों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं. अब तक 50-60 बच्चों को निकाला जा चुका है |
Next Story