- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi: मां ने एक साल...

झांसी: जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने एक साल के बेटे के साथ कथित रूप से आत्मदाह कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी पूजा और उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
परिवार का दावा, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग
परिवार के सदस्यों के अनुसार, सुबह खाना बनाते समय पूजा ने खुद पर और अपने बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घर से उठती आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।
पति और ससुराल वाले हिरासत में, जांच जारी
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। पुलिस ने पूजा के पति कौशल कुशवाहा और सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।





