उत्तर प्रदेश

JHANSI : पति ने जहर खाकर दी जान पत्नी से झगडे के बाद

Ritisha Jaiswal
15 July 2024 4:11 AM GMT
JHANSI : पति ने जहर खाकर दी जान पत्नी से झगडे के बाद
x
JHANSI : कोतवाली के तिलयानी मोहल्ला में पत्नी WIFE से विवाद के बाद पति ने जहर निगल लिया। मेडिकल कॉलेज MEDICAL COLLEGE ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मामूली बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।
तिलयानी निवासी महेश सोनी (53) जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। परिजनों के मुताबिक महेश को गंभीर शुगर थी। इस वजह से खान-पान में उनको परहेज करना होता था लेकिन, महेश इस पर कम ध्यान देते थे। पत्नी आशा परहेज करने के लिए उनको टोकती थी। रविवार सुबह महेश बाहर से खा-पीकर घर आ गए। यह बात जब पत्नी आशा ने सुनी तब उनके बीच विवाद हुआ। नाराज होकर महेश घर से ऑटो लेकर निकल गए।
करीब एक घंटे बाद जब लौटकर आए तो खुद परिजनों से बताया किया कि उन्होंने जहर निगल लिया। कुछ देर में मर जाएंगे। यह सुनकर परिजन घबरा उठे। उनको तुरंत मेडिकल कॉलेज MEDICAL COLLEGE ले जाया गया। कुछ देर उपचार के बाद उनकी मौत DEATH हो गई। महेश ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे एवं दो बेटियां हैं।
Next Story