उत्तर प्रदेश

JHANSI : पति ने की खुदकुशी पत्नी के मायके जाने के दुःख में

Ritisha Jaiswal
16 July 2024 3:13 AM GMT
JHANSI : पति ने की खुदकुशी पत्नी के मायके जाने के दुःख में
x
JHANSI : पत्नी के मायके चले जाने से दुखी चिरगांव के मुड़ई गांव निवासी युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज MEDIACAL COLLEGE में भर्ती कराया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
मुड़ई गांव के मनीष रायकवार (30) की शादी आठ साल पहले पड़ोस के गांव की नेहा से हुई थी। दंपती के चार बेटियां हैं। मनीष खेती-किसानी करता था। परिजनों का कहना है कि करीब बीस दिन पहले नेहा पिता के साथ मायके चली गई। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो मनीष ने पत्नी WIFE से वापस आने को कहा। नेहा ने मायके में ही रहने की जिद की। इससे मनीष नाराज हो गया। उसने रविवार को भी नेहा को फोन PHONE किया लेकिन, वह लौटने को राजी नहीं हुई।
दोनों में जमकर विवाद हुआ। शाम को मनीष ने जहर निगल लिया। उसे अचेत हाल में बिस्तर में पड़ा देख परिजन मनीष को लेकर मेडिकल कॉलेज MEDIACAL COLLEGE पहुंचे। परिजनों का कहना है कि नेहा से यह बात बताई गई लेकिन, वह देखने अस्पताल HOSPITAL नहीं आई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में मनीष छोटा था। परिवार के साथ वह अलग रहता था।
Next Story