- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi : वंदे भारत...
उत्तर प्रदेश
Jhansi : वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के भोजन में कॉकरोच, शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने मांगी माफी
Tara Tandi
21 Jun 2024 10:48 AM IST

x
Jhansi झांसी :भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को परोसे गए शाकाहारी भोजन में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। शिकायत के दो दिन बाद अब आईआरसीटीसी ने खाना परोसने वाली फर्म पर जुर्माना लगाते हुए यात्री से माफी मांगी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक दंपती भोपाल से आगरा कैंट के लिए वंदेभारत में सवार थे। ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां बेस किचन से भोजन ट्रेन में चढ़ाया गया। इसी ट्रेन के सी-2 कोच में सवार राजेंद्र ने जब अरहर की दाल का डिस्पोजेबल कटोरा खोला तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला।
उन्होंने इसकी जानकारी अपने भतीजे विदित को दी। उनके भतीजे विदित ने आईआरसीटीसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को आईआरसीटीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए भोजन चढ़ाने वाली फर्म पर जुर्माना लगाया है। साथ ही यात्री से माफी भी मांगी है।
TagsJhansi वंदे भारत एक्सप्रेसयात्री भोजन कॉकरोचशिकायत आईआरसीटीसीमांगी माफीJhansi Vande Bharat Expresscockroaches in passenger foodcomplaint to IRCTCapology soughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





