- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi: मसीहागंज में...
उत्तर प्रदेश
Jhansi: मसीहागंज में घर में घुसकर आशा वर्कर की चाकू मारकर हत्या
Admindelhi1
23 Feb 2025 12:28 PM IST

x
"आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया"
झांसी: झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में शनिवार को एक आशा वर्कर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की पहचान ज्योति अहिरवार के रूप में हुई है, जो लखन अहिरवार की पत्नी थीं। शनिवार को लखन काम पर गया हुआ था, और घर पर ज्योति अकेली थीं। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और ज्योति पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
Tagsझांसीउत्तर प्रदेशमसीहागंजघरघुसकरआशा वर्करचाकूहत्याक्राइम न्यूज़JhansiUttar PradeshMessiahganjhouseintruderAsha workerknifemurdercrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





