उत्तर प्रदेश

Jhansi: आंगनबाड़ी कार्यकत्री निभा रहीं यशोधरा की भूमिका

Admindelhi1
28 July 2025 9:45 PM IST
Jhansi: आंगनबाड़ी कार्यकत्री निभा रहीं यशोधरा की भूमिका
x
बच्चों की यशोधरा हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्री: बेबी रानी

झांसी: राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत माह जून से सितबंर में आयोजित संभव अभियान में प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की रैली का आयोजन किया गया। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने समस्त कार्यकत्री व सहायिका को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्री बहुत ही महत्वपूर्ण पद है, जो केन्द्र पर आने वाले बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए माता यशोधरा जैसी भूमिका निभाती है।

पोषण संवर्धन की ओर एक कदम के अन्तर्गत गर्भावस्था में पोषण की छः बातें, गर्भावस्था की पहली तिमाही में पंजीकरण, गर्भ के चौथे माह से प्रतिदिन कैल्शियम की दो गोलियों का सेवन करने की सलाह दें। साथ ही उनके द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्री को बहुत ही महत्वपूर्ण पद बताया गया, जो केन्द्र पर आने वाले बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए माता यशोधरा जैसी भूमिका निभाती है। आंगनबाडी केन्द्र पर आने वाले बच्चों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबधी जानकारी देकर उन्हे जीवन पर्यन्त स्वस्थ्य रखती है। केन्द्र पर आने वाले समस्त लाभार्थियों को वजन समय से लेते हुए उनके पोषण स्वास्थ्य में सुधार लाते हुए कार्य करें। प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य द्वारा सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर चित्रा चैराहा कमिश्नरी होते हुए बीकेडी चैराहे आदि का भ्रमण करते हुए विकास भवन पर सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार, जिला कार्यकम अधिकारी विपिन कुमार मैत्रेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनकेजैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत, स्नेहा गुप्ता सहित समस्त मुख्य सेविकायें उपस्थित रही।

Next Story