उत्तर प्रदेश

Jhansi: पत्नी को लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हुई

Admindelhi1
14 Aug 2024 3:42 PM IST
Jhansi: पत्नी को लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हुई
x
जहर देकर मारने का आरोप

झाँसी: कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत अपनी को लिवाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई. हरपुरा सड़क किनारे बेसुध मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. उन्होंने ससुराल वालों दामाद को पीटकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कटेरा थाना क्षेत्र के गांव मगरवारा निवासी राजेश (28) बेटा प्रमोद की शादी 12 साल पहले मऊरानीपुर के गांव चुरारा निवासी युवती के साथ हुई थी. उसके 10 व 8 वर्ष के बच्चे भी है. दो दिन उसका पत्नी से विवाद हुआ था. सूचना पाकर उनके भाई व एक साथी मगरवारा आए और बहन को अपने साथ चुरारा ले आए. राजेश अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था. फिर लौटकर नहीं आया. तभी देर शाम हरपुरा सड़क किनारे वह संदिग्ध परिस्थितयों पड़ा था. लोगों ने देखा वहां हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. सूचना पर पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे. आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि राजेश अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था. जहां उसके साथ मारपीट की गई होगी. पत्नी को साथ नहीं भेजा, उसे शराब के साथ जहर दिया है. जिससे उसकी मौत हुई. वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. अगर परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी

Next Story