- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jhansi: झांसी में एक...

झांसी: अब तक आपने दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर, लग्जरी कार, बैलगाड़ी या पालकी में देखी होगी, लेकिन झांसी में एक अनोखी विदाई ने सबको चौंका दिया। शहर में दुल्हन की विदाई एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनभर बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुलडोजर के काफिले में विदा हुई दुल्हन: रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शुक्रवार सुबह जब विदाई का समय आया, तो समारोह स्थल पर दर्जनभर बुलडोजर पहुंच गए। पहले तो वहां मौजूद लोग इतनी बड़ी संख्या में बुलडोजर देखकर किसी कार्रवाई की आशंका जताने लगे, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आई।
जैसे ही विदाई का काफिला निकला, आगे-आगे कारों में दूल्हा-दुल्हन और पीछे-पीछे दर्जनभर बुलडोजरों की कतार चलने लगी। सड़क पर चलता यह काफिला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। जिसने भी यह अनोखा नजारा देखा, वह रुककर देखने को मजबूर हो गया।
बुलडोजर विदाई की अनोखी वजह: दूल्हे के चाचा ने बताया, "लोग आमतौर पर कार या हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई करवाते हैं, लेकिन हमारे पास बुलडोजर थे, तो हमने इसी से विदाई कराने का फैसला किया।" इस अनोखी विदाई ने न केवल दूल्हा-दुल्हन बल्कि दोनों परिवारों और गांववालों के लिए भी शादी को यादगार बना दिया।





