उत्तर प्रदेश

Jhansi: छेड़खानी के विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या

Tara Tandi
11 April 2024 3:35 PM IST
Jhansi: छेड़खानी के विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या
x
झांसी : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात छेड़खानी के विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक को श्रमिकों और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि परिसर में चल निर्माण कार्य के दौरान वहां श्रमिक झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बीती रात एक युवक झोपड़ी में घुस गया और वहां सो रही महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास सो रहे मजदूर जाग गए। उन्होंने ने युवक को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
इसके बाद विश्वविद्यालय के गार्डों के हवाले कर दिया। गार्डों ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
Next Story