उत्तर प्रदेश

झाड़-फूंक: पिता के सामने 5 साल के बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
4 Nov 2021 6:40 PM IST
झाड़-फूंक: पिता के सामने 5 साल के बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
x
पीड़ित पिता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई और अपने दोनों बच्चों को लेकर महोबा के सरकारी अस्पताल पहुंचा.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक 5 साल के मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि इलाके के दंबग ने दीपावली के दिन झाड़-फूंक के शक में पिता के सामने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी. इसके अलावा उसकी ढाई साल की मासूम बच्ची को सड़क पर पटक कर लहूलुहान कर दिया. इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के डढ़हत माफ गांव में दिनदहाड़े हुई. बताया जा रहा है कि इस गांव का रहने वाला रामदेव अपने 5 साल के बेटे और बेटी को लेकर साइकिल से कहीं जा रहा था. तभी रास्ते में गंगादीन नाम के एक दबंग शख्स ने रामदेव की साइकिल रोकी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उसने रामदेव की ढाई साल की बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया. रामदेव अपनी बच्ची को बचाने के लिए दौड़ा उसी दौरान दबंग गंगादीन उसके 5 साल बेटे को पक्की सड़क पर जोर से पटक दिया जिससे वो लहूलुहान हो गया और दर्द से तड़पने लगा.
पीड़ित पिता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई और अपने दोनों बच्चों को लेकर महोबा के सरकारी अस्पताल पहुंचा. जहां पर डॉक्टरों ने उसके पांच साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्ची का इलाज अस्पलात में जारी है. सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामप्रवेश राय और शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी हासिल की. इस घटना को लेकर गांव के लोगों में गुस्से का माहौल है और वो पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि पीड़ित रामदेव का पिता चतुर्भुज झाड़-फूंक का काम करता है. बीते दिनों उन्होंने आरोपी गंगादीन का इलाज किया था. आरोपी को शक था कि उसके द्वारा की गई झाड़-फूंक से उसके घर में परिवारिक कलह रहने लगा है. वो भी बार-बार बीमार हो जाता है. इसी के शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रामदेव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story