उत्तर प्रदेश

जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी बीजेपी में शामिल

jantaserishta.com
5 Dec 2021 3:12 PM IST
जेडीयू नेता केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी बीजेपी में शामिल
x

लखनऊ: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई. अमरीश त्यागी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव मैनेजमेंट संभाल चुके हैं. बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा त्यागी ने कहा कि उनके परिवार में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और वह कोई भी पार्टी से जुड़ने को स्वतंत्र हैं.

अमरीश त्यागी ने कहा कि उनके पिता केसी त्यागी एनडीए के घटक दल के नेता हैं और ऐसे में बीजेपी के साथ हमेशा ही जुड़ाव रहा है. पिता की सोशलिस्ट विचारधारा और बीजेपी की हिंदुत्व पर उन्होंने कहा कि एक परिवार में अलग-अलग विचारधारा हो सकती है. बीजेपी के काम, पीएम मोदी और योगी के नेतृत्व ने मुझे पार्टी जॉइन करने की प्रेरणा दी.
नीतीश कुमार और डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनाव प्रबंधन करने वाले त्यागी मानते हैं कि बीजेपी कैंपेनिंग में सबसे आगे है और उसके आगे विपक्ष दूर तक कहीं नहीं है. साथ ही चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वह करूंगा. कोई अलग उम्मीद नहीं रखी है.
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि दूसरे दलों में परिवार का मतलब केवल रिश्तेदारों से है जबकि बीजेपी का परिवार हर जाति और समुदाय से जुड़ा है. विपक्ष के पास राष्ट्रीय या प्रदेश में मुद्दा नहीं, इसलिए जाति के नाम पर राजनीति कर रही है. बड़े स्तर पर नेता बीजेपी से जुड़ रहे हैं, जिससे विपक्ष हताश हो गया है.
यूपी में बीजेपी ने लगाई कई दलों में सेंध
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में जेडीयू के अलावा समाजवादी पार्टी, बसपा और भीम आर्मी के नेता भी बीजेपी में शामिल हुए. इस दौरान सपा के गोपाल अग्रवाल, बसपा के हेमसिंह आर्य, सरन सिंह और आर्मी के सत्येंद्र सिंह यादव, डॉ. टीपी सिंह भीम ने कमल का झंडा थामा. इसके अलावा पूर्व अपर मुख्यसचिव चंद्र प्रकाश समेत विपनेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह, बृजेश शर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story