- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भारत जोड़ो यात्रा का...

x
लखनऊ, आईएएनएस| कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसका समर्थन जयंत चौधरी ने भी किया है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भले ही यात्रा में खुद शामिल नहीं हो रहे हों, लेकिन उन्होंने इस यात्रा का स्वागत किया है।
जयंत ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश। भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम। देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे।
पार्टी के प्रवक्ता की मानें तो यात्रा जहां से निकलेगी, वहां विधायकों व पदाधिकारियों को यात्रा का स्वागत करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वेच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहता है, तो वह शामिल हो सकता है।
--आईएएनएस
Next Story