- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जयंत चौधरी की पत्नी...
जयंत चौधरी की पत्नी चारू बीजेपी में शामिल होने पर बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें
![जयंत चौधरी की पत्नी चारू बीजेपी में शामिल होने पर बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें जयंत चौधरी की पत्नी चारू बीजेपी में शामिल होने पर बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/07/06/3122865-1688560551.avif)
लखनऊ। जयंत चौधरी NDA का रुख कर सकते हैं। इस बात को लेकर तरह तरह चर्चाएं है। जयंत ने साफ किया है कि उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। जयंत के बाद अब उनकी पत्नी चारू चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के साथ आने को अफवाह कहा है। चारू ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।
वहीं उनकी पत्नी चारू ने एक ट्वीट करते हुए कहा, चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान ना दें। विपक्षी एकता महागठबंधन मिशन 2024 में जीत रहा है। चारू ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया है।
इसमे उन्होंने कहा है कि उनकी जयंत चौधरी से बात हुई है और उन्होंने साफ कि वो भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। 2019 के चुनाव में चारू ने मुजफ्फरनगर में अपने ससुर अजीत सिंह के लिए वोट मांगे थे।
वही राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि जो लोग उनके भाजपा में जाने के बारे में बोल रहे हैं। वही इस पर बता सकते हैं। जयंत ने कहा कि मेरा स्टैंड एकदम साफ है कि मैं विपक्ष में ही रहूंगा।