- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खतौली में बोले जयंत...

x
मुज़फ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल पूरी जोर आजमाइश करने में जुटा है। यहां तक कि उपचुनाव से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पिछले कई दिन से खतौली विधानसभा क्षेत्र में ही डेरा डाले हुए हैं।
गुरुवार को जयंत चौधरी ने खतौली क्षेत्र के कई गांवों में नुक्कड़ जनसभाएं की और ग्रामीणों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेराई सत्र चल रहा है। भाजपा आखिर ये बताए कि गन्ना मूल्य क्यों घोषित नहीं किया गया।
खतौली उप चुनाव के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने सठेड़ी, लोहड्डा समेत कई गांव में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। नीति और नियत में फर्क है। पेराई सत्र चल रहा है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य क्यों घोषित नहीं किया गया है।
सरकार की मंशा साफ नहीं है। किसान-मजदूर और महिलाएं भाजपा सरकार में दुुखी हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। सपा-रालोद और आसपा गठबंधन आमजन के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। बढ़ती महंगाई का भाजपा जिक्र नहीं करती। भाजपा के लोग जनता को जवाब दें कि महंगाई क्यों बढ़ रही है। रोजगार के अवसर क्यों कम हो रहे हैं।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story