- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Jaunpur: युवक की थाने...
उत्तर प्रदेश
Jaunpur: युवक की थाने में पिटाई से मचा बवाल, SHO पर गिरी गाज
Admindelhi1
24 April 2025 3:16 PM IST

x
थाना प्रभारी लाइन हाजिर
जौनपुर: जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक को एक युवक की थाने में बेरहमी से बेल्ट से पिटाई करने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक युवक को खंभे से सटाकर बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
आरोप है कि पीड़ित युवक ने किसी कार्य को करवाने के लिए थाना प्रभारी को धन दिया था। जब वह काम नहीं हुआ और युवक ने पैसे वापस मांगे, तो प्रभारी निरीक्षक ने कथित रूप से उसकी बेरहमी से पिटाई की।
TagsजौनपुरयुवकथानेपिटाईबवालSHOगिरी गाजबेरहमीथाना प्रभारीक्राइम न्यूज़Jaunpuryouthpolice stationbeatingruckusaction takenbrutalitypolice station in-chargecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





